Mainpuri News: कालिंदी एक्सप्रेस की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत
Mainpuri News: शिकोहाबाद, मैनपुरी, भोगांव रेलवे ट्रेक पर ग्राम पुसैना के निकट कालिंदी एक्सप्रेस की चपेट में आकर 35 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

Mainpuri News: शिकोहाबाद, मैनपुरी, भोगांव रेलवे ट्रैक पर ग्राम पुसैना के निकट कालिंदी एक्सप्रेस की चपेट में आकर 35 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। रात एक बजे इसकी जानकारी परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पुसैना निवासी 35 वर्षीय राजू पुत्र शिवशरण जाटव शनिवार को गांव से बाबा नीवकरोली के दर्शन करने के लिए गया था। जहां से वह घर वापस लौट रहा था। गांव के निकट कालिंदी एक्सप्रेस की चपेट में आने से उसके शरीर के कई टुकड़े हो गए और उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की जानकारी परिवार के लोगों को मिली तो सभी घटनास्थल पर दौड़ पड़े। युवक के शव को देखकर परिवार के लोगों में चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई और शव कब्जे में लेकर रविवार को पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों के हवाले कर दिया। कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। मृतक राजमिस्त्री था और पांच बच्चों का पिता था। घटना से सभी का रो रोकर बुरा हाल है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


