Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsTragic Accident Young Biker Collides with Tractor One Dead
राखी लेकर बहन पहुंची, भाई की सड़क हादसे में हो गई मौत

राखी लेकर बहन पहुंची, भाई की सड़क हादसे में हो गई मौत

संक्षेप:

Mainpuri News - बरनाहल। नवाटेढ़ा से खरीदारी कर भगवतीपुर गांव वापस जा रहे बाइक सवार युवक ट्रैक्टर से टकरा गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

Aug 09, 2025 05:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share Share
Follow Us on

नवाटेढ़ा से खरीदारी कर भगवतीपुर गांव वापस जा रहे बाइक सवार युवक ट्रैक्टर से टकरा गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार युवक और उसके साथी को सैफई अस्पताल भिजवाया। जहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गई। दूसरे युवक का उपचार चल रहा है। उसकी हालत भी गंभीर बताई गई है। घटना के संबंध में कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। करहल थाना क्षेत्र के ग्राम भगतवती पुर निवासी महेशचंद्र शाक्य का 21 वर्षीय पुत्र विशाल अपने साथी 40 वर्षीय लक्ष्मण पुत्र राजवी के साथ शुक्रवार की रात साढ़े आठ बजे के करीब नवाटेढ़ा आया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बाजार से खरीदारी करने के बाद वह गांव वापस लौट रहा था। नवाटेढ़ा-करहल मार्ग पर सड़क के किनारे खड़े ट्रैक्टर से बाइक टकरा गई और दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर बरनाहल थाना प्रभारी संतोष कुमार, चौकी प्रभारी कौशलेंद्र सिंह गौतम पुलिस बल के साथ पहुंच गए। एंबुलेंस से घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां विशाल को मृत घोषत कर दिया गया। खास बात ये है कि घटना से कुछ मिनट पहले ही विशाल की बहन ससुराल से भाई को राखी बांधने के लिए घर पहुंची थी। हादसे से पूरे परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनो के हवाले कर दिया गया।