ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक को ट्रक ने रौंदा

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share

Mainpuri News - बिछवां। थाना क्षेत्र से गुजर रहे हाइवे पर सुल्तानगंज के निकट ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया।

ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक को ट्रक ने रौंदा

थाना क्षेत्र से गुजर रहे हाइवे पर सुल्तानगंज के निकट ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और रविवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। युवक की मौत की सूचना परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। कुरावली थाना क्षेत्र के ग्राम नानामऊ निवासी 25 वर्षीय अमित उर्फ इलू जाटव पुत्र बधईलाल जाटव शनिवार की रात बाइक से अपनी ससुराल बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम गजियांपुर जा रहा था। रात साढ़े आठ बजे के लगभग बिछवां थाना क्षेत्र में सुल्तानगंज ब्लाक के निकट हाइवे पर ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।

जिससे अमित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची बिछवां पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई और परिजनों को जानकारी देने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक मृतक ट्रक चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक के दो पुत्र सूर्यांश, सूरज हैं और पत्नी सीमा आदि सभी का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है और मृतक की मां अनीता देवी दिव्यांग है। थाना प्रभारी आशीष दुबे का कहना है कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को दे दिया गया है। मृतक के भाई सुमित कुमार की तहरीर पर वाहन चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।