सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़ की मौत, पत्नी घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share

Mainpuri News - भोगांव। तेरहवीं संस्कार से वापस लौट रहे बाइक सवार दंपत्ति को एक तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी।

सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़ की मौत, पत्नी घायल

तेरहवीं संस्कार से वापस लौट रहे बाइक सवार दंपति को एक तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। इस हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। गंभीर पीड़िता का उपचार चिकित्सालय में चल रहा है। थाना औछा क्षेत्र के ग्राम नगला भजन निवासी 50 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र शिवरतन सिंह शनिवार को अपनी पत्नी सीमा के साथ थाना बेवर क्षेत्र में अपने मामा सूरज सिंह के तेरहवीं संस्कार में शामिल होने गए थे।

शाम करीब चार बजे, वापस लौटते समय बेवर रोड चुंगी के पास भोगांव की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।