
यातायात सिपाही को टक्कर मारने वाले कार चालक पर मुकदमा
Mainpuri News - मैनपुरी में तीन दिन पहले कुरावली मोड़ पर ड्यूटी कर रहे यातायात पुलिस के सिपाही को एक तेज रफ्तार सफेद स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी। चालक भाग निकला और सिपाही घायल हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार...
मैनपुरी। तीन दिन पूर्व कुरावली मोड़ पर ड्यूटी कर रहे यातायात पुलिस के सिपाही को टक्कर मारने वाली कार के चालक के खिलाफ शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया। सिपाही को टक्कर मारने के बाद कार चालक भाग निकला। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस चालक की तलाश कर रही है। यातायात पुलिस में तैनात सिपाही जितेंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि 27 अगस्त की रात 10 बजे वह कुरावली मोड़ पर ड्यूटी कर रहा था। तभी जेल तिराहे की तरफ से तेज रफ्तार सफेद रंग की स्विफ्ट कार वहां से गुजरी और उसे टक्कर मार दी।

जिससे वह घायल हो गया और उसका मोबाइल क्षतिग्रस्त हो गया। कार के पीछे रामराज लिखा था। कोतवाली प्रभारी फतेह बहादुर सिंह का कहना है कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार की तलाश की जा रही है। जल्द चालक को पकड़ा जाएगा और उसे जेल भेजा जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


