
कार में सीट बेल्ट, बाइक पर हेलमेट आपकों पहुंचाएगे सुरक्षित घर
Mainpuri News - मैनपुरी। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस बीते कई महीनों से अभियान चला रही है।
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस बीते कई महीनों से अभियान चला रही है। नवंबर माह से यातायात माह चालू होने अभियान में और सख्ती बरती जा रही है। बुधवार को पुलिस ने शहर के विभिन्न तिराहे चौराहे पर वाहनों की चेकिंग करते हुए 514 वाहनों को चालान किए। 5 लाख 27 हजार का जुर्माना किया। यातायात के नियम समझाकर पालन करने के लिए जागरूक भी किया। अभियान से वाहन चालकों में हड़कंम मचा रहा। एसपी गणेश प्रसाद साहा के निर्देश पर यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह बुधवार को करहल चौराहा, सिंधिया तिराहा, ईशन नदी तिराहा, जेल चौराहा पर पहुंचे।
जहां वाहनों की चेकिंग कर यातायात नियमों की जानकारी दी। कहा कि नियम को उल्लंघन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। दो पहिया वाहन चालक हेलमेट व चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। घर तक सुरक्षित पहुंचने के लिए यह बेहद जरूरी है कि आप नियमों का पालन कर सड़क पर चलें। महिला पुलिसकर्मियों ने महिला चालकों को रोकर यातयात के नियम समझाएं। मिशन शक्ति के प्रावधानों की भी जानकारी दी। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिना हेलमेट बाइक सवार 280, तीन सवारी 178, काली फिल्म लगाए 4, गलत नंबर प्लेट 2, जातिसूचक शब्द लिखे 4 व अन्य धाराओं में 34 चालान किए। कुल 514 चालान कर 12 हजार नकद समन शुल्क व 5 लाख 27 हजार का जुर्माना लगाया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




