Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsTraffic Police Crackdown on Rule Violators During Festival 117 Vehicles Penalized
ईशन नदी पुल पर वाहनों की चेकिंग, 117 का कटा चालान

ईशन नदी पुल पर वाहनों की चेकिंग, 117 का कटा चालान

संक्षेप:

Mainpuri News - मैनपुरी। त्योहार के मौके पर सड़क हादसे न हो इसके लिए शुक्रवार को यातायात पुलिस सड़कों पर उतर पड़ी।

Oct 17, 2025 05:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share Share
Follow Us on

त्योहार के मौके पर सड़क हादसे न हो इसके लिए शुक्रवार को यातायात पुलिस सड़कों पर उतर पड़ी। आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नियम विरूद्ध दौड़ रहे 117 वाहनों के चालान काट दिए गए। इन लोगों से एक लाख 28 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूल किया गया। पिछले 5 दिनों में 800 से अधिक वाहनों के चालान काटे गए हैं और 8 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। लगातार कार्रवाई होने से सड़क सुरक्षा के प्रति लापरवाह वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है। शुक्रवार को यातायात प्रभारी सुनील कुमार के निर्देशन में यातायात पुलिसकर्मियों ने ईशन नदी पुल पर चेकिंग शुरू कराई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

चेकिंग शुरू हुई तो बिना हेलमेट मिले वाहन चालकों के चालान काटना शुरू किए गए। रॉग साइड ड्रांइविंग कर रहे वाहन चालकों, बाइक पर तीन सवारी लेकर चल रहे वाहन चालकों, कार में काली फिल्म लगाकर चल रहे चालकों के भी चालान काटे गए। यातायात पुलिस ने काली फिल्म के चार, जातिसूचक शब्द लिखे वाहनों के चार, बिना हेलमेंट 33, तीन सवारी 49 वाहनों के चालान काट दिए गए। कुल एक लाख 28 हजार का जुर्माना भी लगाया गया। खास बात यह रही कि पुलिस ने सरपंच, प्रधान लिखे वाहनों के चालान विशेष रूप से काटे। महिला पुलिस कर्मियों ने स्कूटी सवार महिलाओं के चालान कटवाए।