Mainpuri News: अतिक्रमण: शहर से लेकर गांव तक सड़कों पर भीड़, जगह जगह जाम
Mainpuri News: रक्षाबंधन के त्योहार के दौरान शहर में अतिक्रमण के कारण यातायात जाम ने लोगों को संकट में डाला। विभिन्न चौराहों और मार्गों पर भीड़ और स्थानीय अतिक्रमण के कारण लोग जाम का सामना करते नजर आए। रेलवे क्रासिंग के फाटक बंद होने से लोग घंटों जाम में फंसे रहे।

Mainpuri News: शहर के विभिन्न तिराहों, चौराहों और विभिन्न मार्गों पर अतिक्रमण ने दिनभर लोगों को जाम का शिकार बनाया। रक्षाबंधन का त्योहार था इसलिए वाहनों की भीड़ अधिक थी। विभिन्न चौराहों पर जाम में फंसे वाहनों को निकालने के लिए यातायात पुलिस कर्मियों के पसीने छूट गए। पूरे दिन जाम का लोगों ने सामना किया। कस्बाई इलाकों में भी चौराहों पर जाम में फंसे लोग स्थानीय अतिक्रमण और अर्थव्यवस्थाओं को कोसते हुए नजर आए। रक्षाबंधन के मौके पर पूरा शहर जाम की चपेट में आ गया। गुरुवार की शाम से ही शहर के अंदर लोगों की भारी भीड़ खरीदारी के लिए उमड़ पड़ी। देर रात तक लोग खरीदारी में जुटे रहे और जाम में फंसे रहे। शुक्रवार की सुबह हुई तो खरीदारों की भीड़ एकदम से फिर बढ़ गई। शहर में यातायात व्यवस्था पटरी से उतरी हुई नजर आई। ई रिक्शा टेंपो और कार सवारों के अलावा बाइक सवारों की भीड़ ने शहर की सड़कों की लाइफ लाइन को जाम कर दिया। लोग वाहनों के साथ जाम में फंसे हुए शहर के अतिक्रमण को कोसते हुए दिखे। पैदल यात्रियों को भी आवागमन करने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा.
रेलवे क्रासिंग का फाटक बंद हुआ तो लगा लंबा जाम
तांगा स्टैंड से लेकर बड़े चौराहे तक, तांगा स्टैंड से लेकर क्रिश्चियन तिराहा और घंटाघर चौराहे तक अधिक समस्या बनी रही। स्टेशन रोड, कचहरी रोड पर भी जाम लगा रहा। ईशन नदी पुल, भांवत चौराहा, करहल चौराहे पर भी दिनभर लोगों ने जाम का सामना किया। शाम के समय भांवत चौराहे के निकट बने रेलवे क्रॉसिंग का फाटक बंद हुआ तो लोगों को लगभग एक घंटे जाम का सामना करना पड़ा।


