ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरीलोगों को बताईं प्रसपा की नीतियां, दिलाई सदस्यता

लोगों को बताईं प्रसपा की नीतियां, दिलाई सदस्यता

बुधवार को प्रसपा लोहिया के करहल विधानसभा प्रभारी सदाकत वारसी ने घिरोर विकास खंड के कई गांव में घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों को समझाया और लोगों को...

लोगों को बताईं प्रसपा की नीतियां, दिलाई सदस्यता
हिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीThu, 08 Jul 2021 04:51 AM
ऐप पर पढ़ें

बुधवार को प्रसपा लोहिया के करहल विधानसभा प्रभारी सदाकत वारसी ने घिरोर विकास खंड के कई गांव में घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों को समझाया और लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलवाई। वह अपनी टीम के साथ कोसमा, फाजिलपुर, नगला खुशाली पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं द्वारा उनका फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया।

सदाकत वारसी ने कहा कि प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने साफ कर दिया है कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियां घर-घर तक लोगों तक पहुंचानी होगी। इसलिए मेहनत व लगन के साथ जुट जाएं। उन्होंने कहा कि नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ा जाए। इस मौके पर करहल विस अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह किसान, सफात वारसी, साबिर खान, लालू खान, सलीम मंसूरी, सद्दाम मंसूरी, इनायत खान, नीरज कठेरिया आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें