ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरीअलग-अलग घटनाओं में तीन युवकों की मौत, घरों में मचा कोहराम

अलग-अलग घटनाओं में तीन युवकों की मौत, घरों में मचा कोहराम

सोमवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुईं घटनाओं में तीन युवकों की मौत हो गई। किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम नगला तारा में पत्नी के मायके से साथ न लौटने से नाराज युवक ने घर आकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर...

अलग-अलग घटनाओं में तीन युवकों की मौत, घरों में मचा कोहराम
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीMon, 25 May 2020 11:56 PM
ऐप पर पढ़ें

सोमवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुईं घटनाओं में चार युवकों की मौत होने से कोहराम मच गया। किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम नगला तारा में पत्नी के मायके से साथ न लौटने से नाराज युवक ने घर आकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सैफई अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। वहीं औंछा में कूलर में पानी डालते समय करंट की चपेट में आकर युवक ने दम तोड़ दिया। तीसरी घटना में कुरावली में परेशान युवक ने घर के कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली। दरवाजा तोड़कर उसका शव बाहर निकाला गया। करंट की चपेट में आकर मरे युवक के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। वहीं किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी।

ससुराल से घर लौटे युवक ने खाया जहर, अस्पताल में मौत

कुसमरा। रविवार की देर रात नगर के निकटवर्ती ग्राम नगला तारा में ससुराल से लौटे युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जहरीले पदार्थ का सेवन करते ही उसकी हालत बिगड़ गई। परिवारीजन उसे उपचार के लिए सैफई अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम नगला तारा निवासी 35 वर्षीय विकास चतुर्वेदी पुत्र किशन लाल चतुर्वेदी शनिवार की शाम अपनी ससुराल औंछा थाना क्षेत्र के ग्राम अचलपुर गया था। उसकी पत्नी भी साथ गई थी। रविवार को वह ससुराल से अकेला ही अपने घर लौट आया। पत्नी के साथ न लौटने के कारण वह नाराज था। शाम लगभग 7 बजे के करीब उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिवारीजन जिला चिकित्सालय मैनपुरी ले गए। जहां से उसे सैफई रेफर किया गया। जहां देर रात उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बिजली मिस्त्री ने फांसी लगाई मौत

कुरावली। कुरावली कस्बा के मोहल्ला वैदलटोला में बिजली मिस्त्री ने दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली। मृतक अविवाहित था। रविवार की रात 12 बजे युवक घर लौटा और अपने कमरे में चला गया। जहां उसने लैंटर की सरिया से लटककर फांसी लगाई। जिससे उसकी मौत हो गई। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर मृतक 32 वर्षीय संजीव पुत्र कल्लूराम कश्यप का शव बाहर निकाला। घटना की जानकारी पाते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

कूलर में पानी डालते समय आया करंट, युवक की मौत

औंछा। रविवार की रात कूलर में पानी भरते समय अचानक करंट आ गया। करंट की चपेट में आकर युवक झुलस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी होते ही परिवारीजन घायल युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उसकी मौत हो गई। ईद से पहले युवक की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया।

कस्बा औंछा निवासी 23 वर्षीय अरबाज उर्फ भूरे पुत्र लियाकत अली रविवार की रात अपने घर में कूलर में पानी भर रहा था। पानी भरते समय अचानक करंट आ गया। करंट की चपेट में आकर अरबाज घायल हो गया और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मृतक मजदूरी करके भरण पोषण करता था। उसके पिता लियाकत भी राज मिस्त्री हैं। युवक की मौत होने के बाद परिजन शव जिला अस्पताल से गांव ले आए। पुलिस को भी घटना कर जानकारी नहीं दी गई और पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव दफना दिया गया। मृतक की 6 माह पहले ही शादी हुई थी। ईद के दिन युवक की मौत होने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

बिजली करंट की चपेट में आकर किसान की मौत

मैनपुरी। कुर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर में बिजली करंट की चपेट में आकर किसान घायल हो गया। किसान को बेहोशी की हालत में परिजन सैफई मेडिकल कॉलेज ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार की शाम बहादुर निवासी बालस्टर सिंह अपने खेत मे काम कर रहे थे। तभी उनके पैर में बिजली का करंट लग गया। करंट लगते ही पास के लोगों ने उन्हें बेहोशी हालत में उठाया और परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद परिजन उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए सैफई ले गए। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद किसान का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें