तीन वांछित अपराधी गिरफ्तार, भेजे जेल
अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस ने तीन वांछितों को गिरफ्तार किया है। कुर्रा पुलिस ने छह वर्ष पूर्व दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे अनिल कुमार पुत्र...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीFri, 11 Nov 2022 10:15 PM
ऐप पर पढ़ें
अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस ने तीन वांछितों को गिरफ्तार किया है। कुर्रा पुलिस ने छह वर्ष पूर्व दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे अनिल कुमार पुत्र जसवंत सिंह निवासी नगला भूरे को गिरफ्तार किया। थाने लाकर पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। वहीं औंछा पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे गुलशन पुत्र रामवीर निवासी नगला आंधरा थाना औंछा को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद इसे भी जेल भेजा गया है। पुलिस ने वांछित चल रहे सतीश पुत्र नत्थू सिंह निवासी देवपुरा को भी गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद इसे भी जेल भेजा गया है।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
