ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरीशराब पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दरोगा सहित तीन घायल

शराब पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दरोगा सहित तीन घायल

रविवार की देर शाम अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस पर शराब तस्करों ने हमला बोल दिया। पुलिस पर पथराव किया गया। पथराव के दौरान दरोगा सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक सिपाही बुरी तरह घायल हुआ है। घटना की...

शराब पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दरोगा सहित तीन घायल
हिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीSun, 05 Nov 2017 08:36 PM
ऐप पर पढ़ें

रविवार की देर शाम अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस पर शराब तस्करों ने हमला बोल दिया। पुलिस पर पथराव किया गया। पथराव के दौरान दरोगा सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक सिपाही बुरी तरह घायल हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही जिले के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घटना रविवार की शाम 7 बजे की है। कुर्रा थाने में तैनात दरोगा अभिमन्यु सिंह, एसआई दीपक कुमार, सिपाही यशपाल सिंह, रणवीर सिंह, होमगार्ड दिनेश कुमार कुर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम नगला बरी में अवैध शराब पकड़ने गए थे। पुलिस जैसे ही गांव पहुंची तो शराब विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। तस्करों ने पुलिस को देखते ही पथराव शुरू कर दिया। जिसमें दरोगा अभिमन्यु के अलावा होमगार्ड दिनेश, सिपाही दलवीर घायल हो गए। पुलिस को जान बचाकर भागना पड़ा।

अधिकारी भारी पुलिसबल के साथ पहुंचे

मैनपुरी। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ करहल श्रीपाल यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह भी कई थानों की पुलिस लेकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने हमलावरों की तलाश में पूरे गांव में तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने कई लोग हिरासत में लिए हैं। पुलिस पर हुए हमले की जानकारी पाकर एसपी राजेश एस ने कई थानों की पुलिस मौके पर भेज दी है। पुलिस गांव में शराब तस्करों को पकड़ने के लिए सर्च अभियान चला रही थी। घटना के बाद नगला बरी गांव में पुरुषों ने पलायन कर दिया है। घरों में महिलाएं ही बची थी।

पहले भी होते रहे हैं हमले

मैनपुरी। मैनपुरी में पुलिस पर हमले की यह पहली घटना नहीं है। पूर्व में भी कई बार शराब माफिया पुलिस पर हमला कर चुके हैं। कुरावली थाने की पुलिस पर भी शराब माफिया ने पूर्व में हमला कर दिया था। कुर्रा थाना क्षेत्र में भी एक बार पुलिस पर हमला हुआ है। दो माह पहले घिरोर में दबिश के दौरान एक दरोगा और एक सिपाही को हिस्ट्रीशीटर ने गोली मार दी थी। इससे पहले भी कई हमले की घटनाएं हुई हैं।

पुलिस पर हमले की जानकारी मिलने के बाद तस्करों की तलाश की जा रही है। पथराव में कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। उनका मेडिकल कराया जा रहा है। तस्करों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा।

ओमप्रकाश सिंह एएसपी मैनपुरी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें