ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरीविभिन्न बीमारियों से वृद्ध सहित तीन की मौत

विभिन्न बीमारियों से वृद्ध सहित तीन की मौत

जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में विभिन्न बीमारियों से पीड़ित तीन लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की भीड़...

विभिन्न बीमारियों से वृद्ध सहित तीन की मौत
हिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीSat, 23 Oct 2021 03:15 AM
ऐप पर पढ़ें

जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में विभिन्न बीमारियों से पीड़ित तीन लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की भीड़ पहुंची। अस्पताल में 995 मरीजों ने अपनी-अपनी बीमारियों का उपचार लिया। वहीं इमरजेंसी वार्ड में विभिन्न रोगों से पीड़ित 45 मरीजों को भर्ती कराया गया। जिसमें 18 मरीज बुखार के भर्ती कराए गए।

कुरावली थाना क्षेत्र के नगला इमलिया निवासी 50 वर्षीय प्रेमचंद्र पुत्र मुंशीलाल को सांस लेने में दिक्कत होने के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान मुंशीलाल ने दम तोड़ दिया। कोतवाली क्षेत्र के नगला गोवर्धन निवासी 60 वर्षीय राधेश्याम पुत्र सुखराल का सीने में इंफेक्शन होने कारण उनका सैफई मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था। बीमारी ठीक होने पर बीते दो दिन पूर्व छुट्टी कराकर परिजन उन्हें घर ले आए थे। शुक्रवार को अचानक राधेश्याम को खून की उल्टियां हुईं तो उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खरपरी निवासी बलवीर सिंह की 55 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी की भी बीमारी के कारण मौत हो गई। तीन लोगों की हुई मौतों से परिजनों में कोहराम मच गया।

ओपीडी में 995 मरीजों ने लिया उपचार, इमरजेंसी वार्ड में 38 भर्ती

शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ देखी गई। अस्पताल पहुंचे अलग-अलग बीमारियों के मरीजों ने उपचार लिया। ओपीडी में 340 पुरुष व 555 महिला कुल 995 मरीजों ने पंजीकरण कराकर चिकित्सकों की पराशर्म के बाद लाइन में लगकर दवा काउंटर से दवा ली। वहीं इमरजेंसी वार्ड में भी विभिन्न बीमारियों के 45 मरीजों को भर्ती कराया गया। जिसमें 18 मरीज बुखार के पाए गए। इनमें से चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें