Mainpuri News: ट्रांसफार्मर गिराकर तेल और कॉपर किया चोरी

हिन्दुस्तान, मैनपुरी
Follow us on Google News
share

Mainpuri News: नवीगंज। चौकी क्षेत्र में चोर बेखौफ होकर लगातार ट्रांसफार्मरों को निशाना बना रहे हैं। नवीगंज निवासी बृजेश मिश्रा के खेत पर लगी सबमर्सिबल के पास लगे 25

Mainpuri News: ट्रांसफार्मर गिराकर तेल और कॉपर किया चोरी

Mainpuri News: चौकी क्षेत्र में चोर बेखौफ होकर लगातार ट्रांसफार्मरों को निशाना बना रहे हैं। नवीगंज निवासी बृजेश मिश्रा के खेत पर लगी सबमर्सिबल के पास लगे 25 केवीए के ट्रांसफार्मर को बीती रात चोरों ने पोल से नीचे गिरा दिया। चोर उसमें से कीमती तेल और कॉपर (तांबा) निकालकर रफूचक्कर हो गए। इतना ही नहीं, शातिरों ने समर के कमरे का ताला तोड़कर वहां रखा अन्य सामान भी पार कर दिया। शुक्रवार तड़के जब ग्रामीण खेतों की ओर टहलने निकले, तब जमीन पर क्षत-विक्षत पड़े ट्रांसफार्मर को देख क्षेत्र में खलबली मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पीड़ित बृजेश मिश्रा मौके पर पहुंचे।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व 10 अगस्त को भी इसी चौकी क्षेत्र के गांव चनेपुर में किसान प्रबल प्रताप की सबमर्सिबल पर लगे ट्रांसफार्मर को गिराकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। लगातार हो रही इन घटनाओं से क्षेत्रीय किसानों और ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की सुस्ती के चलते चोरों के हौसले बुलंद हैं और अभी तक पुरानी चोरियों का भी खुलासा नहीं हो सका है। पीड़ित किसानों व ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और चोरियों का जल्द पर्दाफाश कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमैनपुरीMainpuri News: ट्रांसफार्मर गिराकर तेल और कॉपर किया चोरी