ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरीअस्पताल में महिला ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

अस्पताल में महिला ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

खून की कमी के चलते अस्पताल में भर्ती महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं गुरुवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 318...

अस्पताल में महिला ने उपचार के दौरान तोड़ा दम
हिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीFri, 25 Jun 2021 04:22 AM
ऐप पर पढ़ें

खून की कमी के चलते अस्पताल में भर्ती महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं गुरुवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 318 मरीजों ने उपचार लिया। इमरजेंसी वार्ड में अलग-अलग बीमारियों के 26 मरीज भर्ती कराए गए।

शहर के मोहल्ला कटरा निवासी सहयोग भारद्वारा की 36 वर्षीय पत्नी रेखा भारद्वाज खून की कमी से बीमार चल रही थीं। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। गुरुवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 318 महिला पुरुष मरीजों ने पंजीकरण कराकर चिकित्सकों की परामर्श के बाद उपचार लिया है। वहीं इमरजेंसी वार्ड में विभिन्न बीमारियों से ग्रसित 26 मरीजों का भर्ती कराया गया। जिनमें से तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें