ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरीवीर सपूतों के बलिदान को याद कर फहराएंगे तिरंगा

वीर सपूतों के बलिदान को याद कर फहराएंगे तिरंगा

आज देश की आजादी का 74वां स्वाधीनता दिवस समारोह पूरे जिले में मनाया जाएगा। कोरोना के चलते इस बार सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं होंगे लेकिन घर-घर में आजादी के इतिहास की चर्चा होगी। वीर सपूतों के बलिदानों को...

वीर सपूतों के बलिदान को याद कर फहराएंगे तिरंगा
हिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीSat, 15 Aug 2020 03:24 AM
ऐप पर पढ़ें

आज देश की आजादी का 74वां स्वाधीनता दिवस समारोह पूरे जिले में मनाया जाएगा। कोरोना के चलते इस बार सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं होंगे लेकिन घर-घर में आजादी के इतिहास की चर्चा होगी। वीर सपूतों के बलिदानों को याद किया जाएगा। सरकार के निर्देश पर आजादी के पर्व से जुड़े आयोजन ऑनलाइन किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम, एसपी ने आजादी के पर्व को सादगी के साथ मनाने की अपील जनपद के लोगों से की है। शिक्षण संस्थानों में ऑनलाइन आयोजन करने के लिए कहा गया है।

डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि आज 9 बजे सभी सरकारी, गैर सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। झंडा अभिवादन के साथ राष्ट्रगान का भावपूर्ण गायन होगा। राष्ट्रीय एकता, अखंडता, साम्प्रदायिक सौहार्द की भावना पर जोर दिया जाएगा। इस बार मानव श्रृंखला नहीं बनाई जाएगी, कोरोना के चलते सारे भीड़ वाले कार्यक्रम इस बार नहीं होंगे। स्कूल, कॉलेजों में ऑनलाइन स्वतंत्रता का इतिहास, शहीद हुए देशभक्तों के जीवन के प्रसंग बताए जाएंगे। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने वाले कार्यक्रम भी ऑनलाइन होंगे। डीएम ने जनपद के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई भी दी है। तहसील, ब्लॉक, थाने तथा अन्य सरकारी दफ्तरों में ध्वजारोहण के दौरान भीड़ नहीं होगी।

इंसेट

दो दिन की बंदी के चलते बाजारों में रही भीड़

मैनपुरी। आज होने वाले स्वतंत्रता दिवस पर्व के लिए शुक्रवार को बाजारों में खूब खरीदारी हुई। बच्चों ने झंडे खरीदे। ध्वजारोहण के लिए खादी आश्रमों से झंड़ों की खरीदारी भी हुई। चूंकि इस बार स्कूल, कॉलेजों के अलावा अन्य सार्वजनिक संस्थाएं आयोजन नहीं कर पा रही हैं इसलिए सारे आयोजन ऑनलाइन करने की तैयारी पूरे दिन होती रही। बच्चों को ऑनलाइन क्लासेस की तरह आजादी के इतिहास की जानकारी दी जाएगी। बाजारों में भी दो दिवसीय बंदी आज से शुरू होगी। शनिवार, रविवार को कोरोना के चलते बाजार बंद रहेंगे। इसलिए भी शुक्रवार को बाजारों में दो दिन की खरीदारी करने के लिए लोग बड़ी संख्या में पहुंचे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें