ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरीनगर में स्वर्णरथ पर निकली श्रीजी की नव प्रतिष्ठित प्रतिमा

नगर में स्वर्णरथ पर निकली श्रीजी की नव प्रतिष्ठित प्रतिमा

रविवार को आचार्य प्रमुख सागर महाराज का नगर में मंगल प्रवेश हुआ। मुनि प्रभाकर सागर महाराज, क्षुलक प्रगुण सागर महाराज, क्षुलिका प्रतिज्ञा, प्रीति,...

नगर में स्वर्णरथ पर निकली श्रीजी की नव प्रतिष्ठित प्रतिमा
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीMon, 27 Dec 2021 03:05 AM
ऐप पर पढ़ें

रविवार को आचार्य प्रमुख सागर महाराज का नगर में मंगल प्रवेश हुआ। मुनि प्रभाकर सागर महाराज, क्षुलक प्रगुण सागर महाराज, क्षुलिका प्रतिज्ञा, प्रीति, परीक्षा, प्रेक्षा, आराधना माता, ब्रह्मचारिणी बहन और भाईयों सहित मैनपुरी के पार्श्वनाथ जिनालय उपवन मंदिर में पहुंचे। यहां सभी का पाद प्रक्षालन एवं आरती भक्ति की गई। नव प्रतिष्ठित प्रतिमा को मंत्रोच्चार के साथ स्वर्णरथ पर विराजमान किया गया।

रथयात्रा ने नगर में भ्रमण किया। रथ पर श्रीजी को लेकर खवासी के रूप में दिव्यांश जैन, इंद्रों के रूप में साहिल जैन, क्रिश जैन, शुभम जैन, आयुष जैन प्रभु पर चंवर ढुलाते चल रहे थे। सारथी के रूप में अनंत कुमार जैन, डा. सौरभ जैन चल रहे थे। यात्रा में जगह-जगह आचार्य का पाद प्रक्षालन एवं आरती की गई। लोगों ने पुष्प वर्षा कर रथयात्रा का स्वागत किया। यात्रा उपवन मंदिर से चलकर मोहल्ला कटरा स्थित जिनालय अजीतनाथ पहुंची और सभा में परिवर्तित हो गई। प्रतिमाओं को पांडुक शिला पर विराजमान कर आचार्य द्वारा अभिषेक, वृहद शांति धारा की गई। शांतिधारा का सौभाग्य विजयकांत जैन, गौरव जैन के परिवार को प्राप्त हुआ।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े