ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरीजेल में भी निकलेगा चांद, बंद महिलाएं भी तोड़ेंगी व्रत

जेल में भी निकलेगा चांद, बंद महिलाएं भी तोड़ेंगी व्रत

सरकार ने जेल में बंद महिलाओं को भी इस बार करवाचौथ मनाने का मौका देने का फैसला किया है। जो महिलाएं जेल में बंद हैं, वे जेल के अंदर ही अपने पति का...

जेल में भी निकलेगा चांद, बंद महिलाएं भी तोड़ेंगी व्रत
हिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीSat, 23 Oct 2021 07:05 PM
ऐप पर पढ़ें

सरकार ने जेल में बंद महिलाओं को भी इस बार करवाचौथ मनाने का मौका देने का फैसला किया है। जो महिलाएं जेल में बंद हैं, वे जेल के अंदर ही अपने पति का चांद के साथ दीदार कर पाएंगी। जिनके पति जेल के बाहर हैं उन महिलाओं को दिन में पति से मुलाकात करने का मौका मिलेगा।

मैनपुरी के जिला कारागार में इस समय विभिन्न अपराधों में 45 विवाहित महिलाएं बंद हैं। इनमें से सर्वाधिक संख्या दहेज हत्या, दहेज उत्पीड़न से जुड़े मामलों में बंद महिलाओं की हैं। आधे से अधिक महिलाओं के पति भी उनके साथ ही जेल में बंद हैं। यूं तो मैनपुरी सहित पूरे प्रदेश की जेलें मिलाई के दृष्टिगत शाम 7 बजे बंद हो जाती हैं लेकिन इस बार जेल में बंद महिलाओं की खातिर जेल को डेढ़ से दो घंटे अतिरिक्त समय तक खोला जाएगा। जेल अधीक्षक पवन त्रिवेदी का कहना है कि जो महिलाएं व्रत रखेंगी और जिनके पति बाहर हैं, उनके पति यदि मिलने आएंगे तो उन्हें शाम 5 बजे से पहले मिलने का मौका मिलेगा। जो महिलाएं जेल के अंदर हैं और व्रत रखना चाहती हैं, उनके पति भी अंदर ही हैं, ऐसी महिलाओं को भी पति के साथ करवाचौथ का व्रत तोड़ने का मौका मिलेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें