ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरीकिसान ने नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान

किसान ने नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान

थाना क्षेत्र के ग्राम नगला कंचन में किसान ने पेड़ पर फांसी लगा ली। किसान का शव लटका देख परिजनों में हड़कम मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और...

किसान ने नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान
हिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीTue, 26 Nov 2019 11:14 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र के गांव नगला कंचन में किसान ने पेड़ पर फांसी लगा ली। किसान का शव लटका देख परिजनों में हड़कम मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गांव नगला कंचन निवासी 42 वर्षीय किशन पाल पुत्र रामप्रसाद वाल्मीकि ने सोमवार की शाम खाना खाने के बाद घर से बाहर चला गया। देर रात तक घर वापस नहीं लौटा परिजनों ने तलाश की। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। सुबह उसका शव गांव के बाहर नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। किशन पाल की मौत की सूचना मिलते ही परिजन रोते हुए मौके पर पहुंचे। जानकारी पाकर औंछा पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों से जानकारी जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर ग्रामीणों का कहना था कि मृतक शराब पीने का आदी था। जिसके चलते उस पर साहूकारों का कर्ज भी हो गया था। कर्ज से परेशान होकर किशनपाल ने जान दे दी।

किसान की मौत की सूचना पर औंछा पुलिस पहुंच गई थी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।

डीपी गौड़ सीओ, कुरावली

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें