ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरीगांव पहुंचा छात्र का शव तो मच गया कोहराम

गांव पहुंचा छात्र का शव तो मच गया कोहराम

कोचिंग के लिए कानपुर गए छात्र का शव रेलवे ट्रेक पर पड़ा मिला। पिता ने पुत्र की हत्या का आरोप लगाया है। रविवार को परिवारीजन शव गांव लेकर आए तो परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी पाकर मौके पर आई जीआरपी...

गांव पहुंचा छात्र का शव तो मच गया कोहराम
हिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीSun, 21 Apr 2019 11:40 PM
ऐप पर पढ़ें

कोचिंग के लिए कानपुर गए छात्र का शव रेलवे ट्रेक पर पड़ा मिला। पिता ने पुत्र की हत्या का आरोप लगाया है। रविवार को परिवारीजन शव गांव लेकर आए तो परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी पाकर मौके पर आई जीआरपी पुलिस को पिता की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या करने की तहरीर दी गई है। क्षेत्रीय विधायक भी जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे। गमगीन माहौल में छात्र का अंतिम संस्कार कर दिया।

मामला किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम पदमपुर से जुड़ा है। यहां के निवासी राजवीर सिंह यादव का पुत्र संदीप बीती 15 अप्रैल को पिता के साथ काकादेव में कोचिंग करने के लिए गया था। शिवपाल गांव की शादी में सम्मलित होने के लिए शुक्रवार को कानपुर से सुबह 7 बजे निकले तब संदीप से बात हुई थी। जब उसका फोन नही लगा तो शिवपाल वापस कानपुर लौट गए। शनिवार तड़के जीआरपी थाना में संदीप की सिर कटी लाश मिली। मृतक के पिता ने अज्ञात के खिलाफ संदीप की हत्या कर शव गायब करने की तहरीर दी। घटना के बाद विधायक बृजेश कठेरिया, जगराम सिंह यादव, अनूप पांडेय, प्रदीप तिवारी, अशोक प्रधान, मनीष यादव, रतीराम सिंह, कमलेश कुमार, सूरज सिंह सहित दर्जनों लोगों ने गांव जाकर शोक जताया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें