ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरीदुपट्टा खरीदने निकली किशोरी का शव फांसी पर लटका मिला

दुपट्टा खरीदने निकली किशोरी का शव फांसी पर लटका मिला

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला खेड़ा से एक दिन पूर्व घर से दुपट्टा खरीदने के लिए निकली 16 वर्ष किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोरी का शव उसके दूसरे मकान के अंदर फांसी पर लटका मिला। दरवाजा...

दुपट्टा खरीदने निकली किशोरी का शव फांसी पर लटका मिला
हिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीThu, 04 Jul 2019 12:23 AM
ऐप पर पढ़ें

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला खेड़ा से एक दिन पूर्व घर से दुपट्टा खरीदने के लिए निकली 16 वर्ष किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोरी का शव उसके दूसरे मकान के अंदर फांसी पर लटका मिला। दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

बीते मंगलवार की सुबह नगला खेड़ा निवासी 16 वर्षीय किशोरी प्रतीक्षा पुत्री स्वर्गीय सुबोध शाक्य घर से दुपट्टा खरीदने की बात कहकर बाजार के लिए निकली थी। लेकिन दोपहर एक बजे तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई और उसकी तलाश शुरू कर दी गई। उसका कोई पता नहीं चला तो परिजन थाने पहुंचे और गुमशुदगी दर्ज करा दी गई। पूरी रात उसकी तलाश की गई लेकिन उसके बारे में कोई पता नहीं चल सका। बुधवार की सुबह भी परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। तभी उन्हें 50 मीटर दूर स्थित मकान में शव मिलने की जानकारी मिली।

मौत को लेकर जानकारी नहीं दे पा रहे परिजन

कुरावली। बुधवार को तड़के तलाशी के दौरान घर से 50 मीटर दूरी पर स्थित मृतका के दूसरे मकान के अंदर उसका शव फांसी पर लटका पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के पिता की 10 साल पहले ही मौत हो गई है। उसकी दो बड़ी बहन प्राइवेट टीचर हैं। मृतका दसवीं की छात्रा थी। गरीब परिवार से जुड़ी मृतका ने फांसी लगाकर आत्महत्या क्यों की इस संबंध में परिजन कोई ठोस जानकारी नहीं दे पा रहे। पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई थी। मृतका की मौत कैसे हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इसका खुलासा होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दद्दन प्रसाद, सीओ कुरावली

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें