Teenage Girl Raped in Fields Accused on the Run खेतों पर गई 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज, Mainpuri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsTeenage Girl Raped in Fields Accused on the Run

खेतों पर गई 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Mainpuri News - किशनी। थाना क्षेत्र के एक गांव में खेतों पर गई किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया।

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीTue, 3 Dec 2024 05:53 PM
share Share
Follow Us on
खेतों पर गई 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

थाना क्षेत्र के एक गांव में खेतों पर गई किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। 30 नवंबर को हुई इस घटना की रिपोर्ट मंगलवार को दर्ज की गई। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है। मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश की जा रही है। लेकिन आरोपी घर से भाग निकला है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री खेतों पर गई थी। जहां ढकरोई निवासी करन पुत्र लक्ष्यराम जाटव ने उसे अकेला पाकर उसके साथ बलात्कार किया। जानकारी मिलने पर किशोरी के भाई ने आरोपी का विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।