ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरीपेड़ पर लटकी मिली किशोरी, युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा

पेड़ पर लटकी मिली किशोरी, युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा

थाना क्षेत्र के ग्राम महाराजपुर खेरिया में किशोरी का शव पेड़ पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। खबर पाकर कोतवाली पुलिस पहुंच गई।...

पेड़ पर लटकी मिली किशोरी, युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा
हिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीTue, 20 Nov 2018 11:30 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र के ग्राम महाराजपुर खेरिया में किशोरी का शव पेड़ पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। खबर पाकर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिजनों का आरोप है कि एक युवक ने फोन कर किशोरी को बुलाया और हत्या कर उसका शव पेड़ पर लटका दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

घटना मंगलवार सुबह पांच बजे की है। ग्रामवासी बीरवल सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि उसके पुत्र का दोस्त रिषी उर्फ भोला पुत्र अलीशेर निवासी चांदपुर कुरावली का उसके घर आना-जाना था। मंगलवार की सुबह रिषी ने पांच बजे के करीब उसकी पुत्री को फोन किया। इसके बाद उसकी पुत्री घर से चली आयी। सुबह उसका शव गांव के ही पुष्पेंद्र के खेत के निकट पेड़ पर लटका मिला। पिता ने आरोप लगाया कि रिषी ने ही अपने अन्य साथी की मदद से पुत्री की हत्या की और शव फांसी पर लटका दिया है। पुलिस ने इस तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।

आरोपी का मोबाइल घटनास्थल से बरामद

मैनपुरी। कोतवाली प्रभारी जसवीर सिरोही का कहना है कि मुकदमा दर्ज हो गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। आरोपी की तलाश की जा रही है। वह अपने घर से फरार हो जाएगा। जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा। उधर पुलिस को घटनास्थल पर आरोपी युवक का मोबाइल भी मिला है। पुलिस का कहना है कि मृतका की शादी एक सप्ताह पहले तय हो गई थी। पुलिस प्रेम प्रसंग से भी मामला जोड़कर चल रही है।

पिता ने बताई पूरी कहानी

मैनपुरी। पिता ने पुलिस को जानकारी दी कि गांव में उसके दो मकान हैं। गांव से बाहर बने मकान में वह सोता है और गांव के अंदर वाले मकान पर पत्नी और बच्चे सोते हैं। बताया कि हर रोज उसकी पुत्री गांव के बाहर वाले मकान पर काम करने के लिए आती थी। सुबह उसकी पुत्री मकान पर नहीं आयी तो वो गांव के अंदर वाले मकान पर पहुंचा लेकिन वहां भी पुत्री नहीं थी। लेकिन उसकी छोटी पुत्री ने जानकारी दी कि रिषी का फोन मृतका के पास आया था। इसके बाद वो घर से गांव के बाहर वाले मकान पर जाने की बात कहकर निकल गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें