Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsTeachers Protest Against Violations in Teacher Transfers by PSPSA
बिना विकल्प भरवाए शिक्षकों का दूरस्थ विद्यालयों में समायोजन

बिना विकल्प भरवाए शिक्षकों का दूरस्थ विद्यालयों में समायोजन

संक्षेप:

Mainpuri News - मैनपुरी। प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन (पीएसपीएसए) ने शिक्षकों के समायोजन में नियमों का उल्लंघन का आरोप लगाया है।

Jan 05, 2026 05:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share Share
Follow Us on

प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन (पीएसपीएसए) ने शिक्षकों के समायोजन में नियमों का उल्लंघन का आरोप लगाया है। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुजीत चौहान के नेतृत्व में शिक्षकों ने सोमवार को बीएसए कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और समायोजन को नियमानुसार किए जाने की मांग की है। रा्ष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने भी समायोजन का विरोध जताया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि समायोजन-3 में शिक्षकों को सरप्लस दिखाकर उनसे बिना विकल्प लिए ही अन्य ब्लॉकों में स्थानांतरित कर दिया गया है। जबकि सभी ब्लॉकों में एकल और बंद विद्यालयों की भी सूची जारी की गई थी l बीएसए कार्यालय पर चस्पा किए गए समायोजन की नियमावली में भी इस बिंदु का प्रमुखता से उल्लेख किया गया है कि सरप्लस अध्यापकों को उनके निकटतम विद्यालयों में स्थानांतरित किया जाए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिलाध्यक्ष ने कहा कि कुछ विद्यालयों में सीनियर अध्यापक को छोड़कर जूनियर अध्यापक को भी स्थानांतरित किया गया है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रवि चौहान, जिला कोषाध्यक्ष अमित दुबे, ब्लॉक मंत्री मैनपुरी भरत तिवारी, पुष्पेंद्र सिंह सहित प्रभावित शिक्षक मौजूद रहे l