
जंतर मंतर पर शिक्षक देंगे धरना, गूगल मीट पर बनाई रणनीति
Mainpuri News - मैनपुरी के शिक्षकों ने 11 दिसंबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर टेट अनिवार्यता के विरोध में धरना देने का निर्णय लिया है। प्रत्येक ब्लाक से एक-एक बस शिक्षकों को लेकर जाएगी। बैठक में रणनीति तैयार की गई और शिक्षकों ने सरकार की चुप्पी पर नाराजगी जताई।
मैनपुरी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ 11 दिसंबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना देगा। टेट अनिवार्यता के विरोध में धरना प्रदर्शन होगा। इस प्रदर्शन में मैनपुरी जिले के प्रत्येक ब्लाक से एक-एक बस शिक्षकों को लेकर दिल्ली पहुंचेगी। धरना प्रदर्शन में प्रतिभाग को लेकर शुक्रवार को शिक्षकों ने गूगल मीट पर बैठक कर रणनीति तैयार की। पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षकों का शोषण बर्दास्त नहीं होगा। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनरतले 11 दिसंबर को जंतर मंतर पर शिक्षक धरना प्रदर्शन करेंगे। जिसमें जिले के शिक्षकों के साथ ही पूरे देश से हजारों शिक्षक भाग लेंगे। जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने बताया कि जिले के सभी ब्लॉकों से एक-एक बस एवं निजी वाहनों से काफी संख्या में शिक्षक 11 दिसंबर को होने वाले धरना में प्रतिभाग करेंगे।

जिला संरक्षक सत्यवीर सिंह ने कहा कि जब शिक्षक नौकरी के बाद जबरन टेट अनिवार्यता थोपे जाने से मानसिक रूप से परेशान है तब सरकार की चुप्पी शिक्षकों पर भारी पड़ रही है। जिला मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह ने शिक्षकों से दिल्ली धरना प्रदर्शन में भाग लेने की अपील की। बैठक में आलोक शाक्य, महेश आर्य, मेघसिंह शाक्य, कौशल गुप्ता, अवलेंद्र कुमार, गौरव पांडेय, हरेंद्र राजपूत, सुदीप पांडेय, वैभव यादव, शिवकुमार, रंजीत यादव, जितेंद्र कुमार, योगेश यादव, दीपकुमार राजपूत, प्रदीप यादव, दिनेश यादव, व्योम सक्सेना, अनामिका राठौर, अनिल कुमार, भारती सिंह, दिलीप यादव आदि ने भाग लिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




