Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsTeachers Demand Halt on Reassignment Proposals in District
समायोजित शिक्षकों को न बुलाया जाए वापस

समायोजित शिक्षकों को न बुलाया जाए वापस

संक्षेप: Mainpuri News - मैनपुरी। जिले के समायोजित शिक्षकों ने सोमवार को बीएसए कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। जिसमें शिक्षकों ने अपने समायोजन के बाद पुनः वापसी संबंधी प्रस्ताव

Mon, 3 Nov 2025 06:21 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share Share
Follow Us on

जिले के समायोजित शिक्षकों ने सोमवार को बीएसए कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। जिसमें शिक्षकों ने अपने समायोजन के बाद पुनः वापसी संबंधी प्रस्तावों को रोकने की मांग की है। शिक्षकों का कहना है कि 26 जून को जारी हुई समायोजन सूची महानिदेशक के निर्देश पर पारदर्शिता एवं प्रक्रिया के तहत तैयार की गई थी। इस सूची के अनुसार शिक्षकों को उन विद्यालयों में समायोजित किया गया। जहां शिक्षक संख्या अत्यधिक कम थी। ज्ञापन में शिक्षकों ने कहा कि समायोजित शिक्षक लगभग चार माह से अधिक समय से अपने नए विद्यालयों में कार्यरत हैं और शिक्षण कार्य सुचारू रूप से कर रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अब उनकी पुनः वापसी की चर्चा से विद्यालयों में शिक्षक-छात्र अनुपात (पीटीआर) बिगड़ेगा तथा शिक्षण कार्य प्रभावित होगा। वापसी के लिए किसी भी प्रकार की कार्रवाई न्यायोचित नहीं होगी। शिक्षकों ने कहा कि बार-बार स्थानांतरण और वापसी से शिक्षकों में मानसिक असंतोष और अवसाद जैसी स्थितियां उत्पन्न होती हैं। कई समायोजित शिक्षक अपने नए विद्यालयों में बीएलओ के रूप में निर्वाचन कार्यों में भी सक्रिय हैं। जिससे उनकी वापसी न केवल शिक्षा बल्कि चुनावी कार्यों को भी प्रभावित करेगी। समायोजित शिक्षकों ने न्यायालय से किसी आदेश की प्राप्ति तक किसी भी प्रकार की पुनः वापसी रोकने की मांग की है।