Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsSuspicious Death of 35-Year-Old Man in Hindpuram Postmortem Requested
युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मचा कोहराम

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मचा कोहराम

संक्षेप: Mainpuri News - मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हिन्दपुरम में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

Sat, 8 Nov 2025 05:54 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share Share
Follow Us on

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हिन्दपुरम में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार की शाम अचानक हालत बिगड़ी तो परिजन जिला अस्पताल लाए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि यहां से परिजन शव घर ले गए। परिजन बीमारी से मौत होने की बात कह रहे। वहीं मृतक की पत्नी ने संदिग्धता जताते हुए पोस्टमार्टम कराने की मांग की। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। शहर के मोहल्ला हिन्दपुरम कालोनी निवासी 35 वर्षीय रोहित रंजन पुत्र अवधेश सिंह यादव को शुक्रवार की शाम छह बजे बेहोशी की अवस्था में जिला अस्पताल की इमरजेंसी लाया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जहां चिकित्सक ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत जलने से होने की बात कही जा रही। युवक की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना शव को घर ले गए। जहां मृतक की पत्नी पिंकी ने रोहित की मौत पर संदेह जताया और पोस्टमार्टम कराने की मांग की। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक के भाई राज विक्रम ने बताया कि उसके भाई बीमार थे, उन्हें टाइफाइड, मलेरिया की शिकायत थी, उनका आगरा से उपचार चल रहा था। शुक्रवार को अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई और मौत हो गई। मृतक के कोई संतान नहीं थी। कोतवाली प्रभारी फतेह बहादुर सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।