छात्र की संदिग्ध हालात में मौत
खेत पर पानी लगाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। मृतक बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। घटना से घर में कोहराम मच गया।भोगांव थाना क्षेत्र के छाछा...
खेत पर पानी लगाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। मृतक बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। घटना से घर में कोहराम मच गया।
भोगांव थाना क्षेत्र के छाछा निवासी 18 वर्षीय नितिन दुबे पुत्र स्वर्गीय राजीव कुमार दुबे रविवार को प्रात: 9 बजे खेत में सिंचाई करने गया था। जब वह वापस नहीं लौटा। तो परिजन उन्हें देखने खेत पर पहुंचे। जहां उसका शव पड़ा मिला। गंभीर हालत में उन्हें जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण जानने के लिए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक नितिन दुबे भोगांव नेशनल डिग्री कालेज में बीएससी द्वितीय वर्ष का होनहार छात्र था। उसकी मौत से छाछा में शोक की लहर दौड़ गई।