ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरीअचानक महिला अस्पताल पहुंचे सीएमओ, मची खलबली

अचानक महिला अस्पताल पहुंचे सीएमओ, मची खलबली

जिला महिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं परखने के लिए सीएमओ डा. अशोक कुमार पांडेय ने अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। अस्पताल में भर्ती होने वाली प्रसूताओं से सीएमओ ने बात की। गर्भवती महिलाओं और...

अचानक महिला अस्पताल पहुंचे सीएमओ, मची खलबली
हिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीSat, 11 Aug 2018 11:31 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला महिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं परखने के लिए सीएमओ डा. अशोक कुमार पांडेय ने अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। अस्पताल में भर्ती होने वाली प्रसूताओं से सीएमओ ने बात की। गर्भवती महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण का भी जायजा लिया।

शनिवार को दोपहर में सीएमओ डा. अशोक कुमार पांडेय अचानक जिला महिला अस्पताल पहुंच गए। वह सबसे पहले वार्डों में भर्ती महिला प्रसूताओं से बात की। अस्पताल में दी जाने वाली दवाओं को उन्होंने चेक किया। सीएमओ डा. पांडेय ने चिकित्सकों को निर्देशित किया कि वह अस्पताल आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का प्रयास करें। जो भी प्रसूताएं भर्ती होने के बाद छुट्टी होने पर उन्हें जननी सुरक्षा योजना का लाभ तत्काल दिया जाए। टीकाकरण का लक्ष्य पूरा किया जाए। इस मौके पर सीएमएस डा. एके पचौरी, रवींद्र सिंह गौर, डा. शैलजा सचान, विमल चौहान, बिंटू राठौर, आलोक तिवारी आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें