एक दिन की डीएम और एसपी को है सपने पूरे होने का भरोसा
संक्षेप: Mainpuri News - मैनपुरी में मिशन शक्ति अभियान के तहत डा. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी एकेडमी की छात्रा कनिष्का राजपूत को एक दिन के लिए डीएम और अपेक्षा दीक्षित को एसपी बनाया गया। दोनों छात्राओं ने अपनी उत्कृष्टता से...

मैनपुरी। मिशन शक्ति अभियान के तहत शहर के डा. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी एकेडमी की एक छात्रा एक दिन के लिए डीएम और एक छात्रा एसपी बनाई गई तो स्कूल में जश्न का माहौल पैदा हो गया। स्कूल प्रबंधन ने दोनों ही छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। छात्राओं और उनके परिवार के लोगों को बधाई दी गई। अपेक्षा की गई कि दोनों ही छात्राएं आगे की पढ़ाई पूरी करके अपने लक्ष्य को हासिल करेंगी और स्कूल था परिवार का नाम रोशन करने में कामयाब होंगी। डा. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी की छात्रा कनिष्का राजपूत ने सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट की इस वर्ष की परीक्षा में 96.2 प्रतिशत अंक हासिल कर जनपद टॉप किया है।
विद्यालय की इस छात्रा को मिशन शक्ति अभियान के तहत डीएम अंजनी कुमार की ओर से आमंत्रण दिया गया और दो दिन पहले उन्हें डीएम कार्यालय में एक दिन का डीएम बनाया गया। एक दिन की डीएम बनी कनिष्का अपनी इस उपलब्धि के लिए बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि स्कूल में बेहतर पढ़ाई के बाद उन्हें बेहतर परीक्षा परिणाम हासिल हुआ। इसी की बदौलत उन्हें एक दिन का डीएम बनने का मौका मिला। इसी विद्यालय की कक्षा 11 की छात्रा अपेक्षा दीक्षित को एक दिन का एसपी बनाया गया तो उनकी इस उपलब्धि पर परिवार और स्कूल प्रबंधन ने खुशी जताई। छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए दी गई बधाई अपेक्षा कहती हैं कि वे भी आईएएस बनकर अपने लक्ष्य तक पहुंचेंगी। विद्यालय की दो छात्राओं को डीएम और एसपी बनाए जाने पर विद्यालय के डायरेक्टर डा. अशोक यादव का कहना है कि विद्यालय के बेहतर शिक्षण प्रबंधन और शिक्षकों की मेहनत के चलते विद्यालय को ये गौरव हासिल हुआ है। उनकी कोशिश रहेगी कि इस बार भी सीबीएसई और यूपी बोर्ड के छात्र-छात्राएं उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम दें, ताकि विद्यालय का नाम रोशन हो। विद्यालय की उप निदेशक डा. किरन सौजिया, मैनेजर विद्यांशु सौजिया, तेजस्वी सौजिया ने भी एक दिन की डीएम और एसपी बनी छात्राओं को बधाई दी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




