ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरीमांगे माने जाने के आश्वासन पर हड़ताल समाप्त

मांगे माने जाने के आश्वासन पर हड़ताल समाप्त

मांगों को लेकर चल रही एनएचएम संविदा कर्मियों की हड़ताल शुक्रवार को देर शाम समाप्त हो गई। इससे पूर्व कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय में धरना दिया और मांगे पूरी करने की मांग की। कर्मचारियों के प्रतिनिधि...

मांगे माने जाने के आश्वासन पर हड़ताल समाप्त
हिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीFri, 01 Feb 2019 11:52 PM
ऐप पर पढ़ें

मांगों को लेकर चल रही एनएचएम संविदा कर्मियों की हड़ताल शुक्रवार को देर शाम समाप्त हो गई। इससे पूर्व कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय में धरना दिया और मांगे पूरी करने की मांग की। कर्मचारियों के प्रतिनिधि मंडल ने गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर जाकर सीएम से वार्ता की। सीएम ने मांगो पर विचार करने का भरोसा दिया और संविदा कर्मियों का अहित न होने देने का भरोसा दिलाया। इसके बाद 12वें दिन हड़ताल खत्म हो गई।

शुक्रवार को सुबह से ही सीएमओ कार्यालय में संविदाकर्मी स्थाई पदों पर समायोजन, आउटसोर्सिंग ठेका प्रथा पर रोक लगाने तथा आशा बहुओं को दस हजार मानदेय देने जैसी मांगों को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। कर्मचारी 21 जनवरी से लगातार सरकारी कार्यों का बहिष्कार कर रहे थे और धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। लेकिन शुक्रवार की शाम सरकार द्वारा मांगे माने जाने की जानकारी आयी तो हड़ताल को खत्म करने की घोषणा कर दी गई। विधान परिषद के सभापति रमेश यादव ने भी प्रमुख सचिव चिकित्सा प्रशांत त्रिवेदी को पत्र भेजकर हड़ताल की अवधि में कर्मचारियों पर कोई कार्रवाई न किए जाने का पत्र भेजा है। जिलाध्यक्ष संदीप चौहान ने बताया कि हड़ताल को समाप्त कर दिया गया है। सभी चार सूत्रीय मांगों को माने जाने का आश्वासन मिला है। आशा बहुओं की मांग पर विचार करने के लिए सरकार ने एक समिति का गठन किया। 8 फरवरी को इस समिति की बैठक होगी। हड़ताल के दौरान जिला संरक्षक राकेश पाल सिंह, पंकज शर्मा, डा. एलआर सिंह, डा. हनीफ खान, डा. देवेश राजपूत, शैलजा गुप्ता आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें