ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरीसपा ने बरनाहल से नीरज, कुरावली से सुनीता पर खेला दाव

सपा ने बरनाहल से नीरज, कुरावली से सुनीता पर खेला दाव

मंगलवार को सपा ने अपने दो और प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी। सपा चार प्रत्याशियों को पहले ही घोषित कर चुकी थी। बरनाहल ब्लॉक से पूर्व मंत्री...

सपा ने बरनाहल से नीरज, कुरावली से सुनीता पर खेला दाव
हिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीWed, 07 Jul 2021 04:31 AM
ऐप पर पढ़ें

मंगलवार को सपा ने अपने दो और प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी। सपा चार प्रत्याशियों को पहले ही घोषित कर चुकी थी। बरनाहल ब्लॉक से पूर्व मंत्री सुभाषचंद्र यादव के पुत्र नीरज यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं कुरावली से सुनीता देवी प्रत्याशी होंगी। अब सपा घिरोर, सुल्तानगंज, करहल के प्रत्याशियों के नामों पर मंथन कर रही है। इनके नामों की घोषणा आज हो जाएगी। उधर भाजपा खेमा मंगलवार को पूरे दिन सभी नौ सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने के लिए मंथन करता रहा।

सपा ने बरनाहल से नीरज यादव, कुरावली से सुनीता देवी पत्नी रणवीर सिंह, मैनपुरी से शांति देवी, बेवर से प्रमोद कुमार, किशनी से स्व. विधायक रामेश्वर दयाल वाल्मीकि की पत्नी उर्मिला देवी, जागीर से बिल्लू यादव को उम्मीदवार बनाया है। करहल, सुल्तानगंज, घिरोर में सपा ने प्रत्याशी अभी घोषित नहीं किया है। करहल में एमएलसी अरविंद यादव के भाई बिल्लू यादव के अलावा पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव के नजदीकी मनोज यादव के नामों पर चर्चा हो रही है। घिरोर और सुल्तानगंज में भी पार्टी पूरे दिन प्रत्याशी घोषित करने में जुटी नजर आई। जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर सभी प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। सपा सभी नौ सीटों पर जीत हासिल करेगी।

इंसेट

बरनाहल, करहल में भाजपा के सामने संकट

मैनपुरी। उधर भाजपा खेमे में प्रत्याशी घोषित करने के लिए पार्टी नेतृत्व के बीच मंथन चलता रहा। भाजपा के सामने घिरोर, करहल, बरनाहल के लिए प्रत्याशी का नाम फाइनल करने में कश्मकश की स्थिति नजर आई। यहां सपा बहुत मजबूत स्थिति में है। मैनपुरी, किशनी, कुरावली, बेवर, सुल्तानगंज, घिरोर और जागीर में भाजपा प्रत्याशी घोषित करने के लिए देर शाम तक मंथन हुआ। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान ने बताया कि इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष पद की तरह क्षत्र पंचायत अध्यक्ष पदों पर भी भाजपा को बड़ी जीत मिलेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें