Mainpuri News: उपेक्षित वर्गों को सम्मान दिलाएगी सपा : रमेश चंद्र
Mainpuri News: ग्राम बिडाहार में सपा द्वारा एक कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि रमेश चंद्र बघेल ने समाज के उपेक्षित वर्ग के अधिकारों की बात की। विधायक तेजप्रताप यादव ने क्षेत्र की सड़क की खराब स्थिति का उल्लेख किया। कई प्रमुख नेता भी उपस्थित रहे।

Mainpuri News: क्षेत्र के ग्राम बिडाहार में गुरुवार को सपा द्वारा पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा के आमंत्रित सदस्य रमेश चंद्र बघेल व विधायक तेजप्रताप सिंह यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम के आयोजक किशन सिंह पाल, रहीस पाल व आदेश पाल ने अतिथियों को सम्मानित किया। सम्मेलन में रमेश चंद्र बघेल ने कहा कि उपेक्षित लोगों को सम्मान पूर्वक जीने का अधिकार दिलाना सपा की विचारधारा है। उन्होंने कहा कि समाज के किसी भी वर्ग का व्यक्ति पीड़ित हो सकता है। सपा ऐसे सभी लोगों की समस्याओं का निपटारा करेगी।
विधायक तेज प्रताप यादव ने कहा कि करहल घिरोर मार्ग पर कंचनपुर और नवाटेड़ा कोसमा क्षेत्र में सड़क की स्थिति खराब हो गई है।पूर्व एमएलसी असीम यादव, ब्लॉक प्रमुख नीरज यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, महासचिव रामनारायण बाथम, रामबरन यादव, ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव ने भी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस अवसर पर जिला सचिव सनी यादव, सत्येंद्र पाल, राघवेंद्र पाल, जीवन यादव, शिवकुमार शाक्य, इंद्रपाल यादव, महावीर सिंह जाटव, सुखबीर सिंह यादव, सुरेश यादव, राजवीर यादव, अजय यादव, राहुल शाक्य, विनोद यादव, अनोज यादव व चंद्रपाल सिंह मौजूद रहे।


