Mainpuri News: तमंचे के साथ फोटो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार
Mainpuri News: किशनी। सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो वायरल करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Mainpuri News: सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो वायरल करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। युवक की निशानदेही पर सकरामपुर मार्ग पर स्थित एक बगिया से तमंचा भी बरामद कर लिया गया। उसे थाने लाकर पूछताछ की गई और मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया गया। कुसमरा चौकी प्रभारी संजय सिंह पुलिस बल के साथ गस्त कर रहे थे। तभी उन्होंने बसंतपुर तिराहे से ऋषभ पुत्र सुरेश चंद्र निवासी बिरतिया को गिरफ्तार किया। ऋषभ ने कुछ दिन पहले तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल किए थे। पुलिस ने पूछताछ की तो उसने जानकारी दी कि उसने यह तमंचा एक व्यक्ति से खरीदा था और तमंचे के साथ उसने अपने फोटो खींच लिए थे।
लेकिन किसी ने उसके यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया और पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


