Mainpuri News: बड़े हनुमान मंदिर पर भागवत कथा कल से शुरू
Mainpuri News: शहर के कृष्णा टॉकीज के निकट बड़े हनुमान मंदिर पर श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का आयोजन 13 सितंबर को होगा। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत मुख्य अतिथि होंगे। पूजा, कलश यात्रा, और विभिन्न कथाएं 13 से 20 सितंबर के बीच आयोजित की जाएंगी।

Mainpuri News: मैनपुरी। शहर के कृष्णा टॉकीज के निकट स्थित बड़े हनुमान मंदिर पर श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का आयोजन कल 13 सितंबर को होने जा रहा है। मुख्य अतिथि के रूप में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत भाग लेंगी। अध्यक्ष महेश अग्निहोत्री व मंदिर संचालक गीतम दास, अरुण गुप्ता ने देते हुए बताया कि 13 सितंबर को पूजा व कलश यात्रा निकलेगी। 14 को परीक्षित जन्म व सुखदेव भगवान की कथा, 15 को कपिलदेवहूति, ध्रुव चरित्र, 16 को प्रहलाद चरित्र, वामन अवतार, राम अवतार, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह 17 सितंबर गुरुवार को श्रीकृष्ण की लीलाएं व गोवर्धन की पूजा की जाएगी। 18 सितंबर को महारास, मथुरा लीला व श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह की कथा सुनाई जाएगी। 19 सितंबर को सुदामा चरित्र, सुखदेव पूजनकिया जाएगा। 20 सितंबर को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रभु इच्छा तक श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया जाएगा। इस मौके पर कृष्णकांत पांडेय, विश्वनाथ यादव, राजेश गोयल, उमेश सिंह आदि मौजूद रहे。
जुआ खेल रहे चार गिरफ्तार, कार्रवाई
करहल। थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर देवी रोड स्थित देवी मंदिर के पीछे चल रहे जुएं के अड्डे पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार लोगों को 52 ताश के पत्ते सहित गिरफ्तार किया। जिनके पास से 880 रुपये बरामद किए। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम आशीष पुत्र अमर सिंह, विपिन पुत्र सलमान सिंह, आकाश पुत्र प्रदीप कुमार, रौनक पुत्र श्रीदयाल निवासीगण देवी रोड बताया। पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। कार्रवाई के दौरान उपनिरीक्षक अमित कुमार, कांस्टेबल सचिन कुमार, रवि कुमार, रोहित शर्मा आदि मौजूद रहे।


