ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरीखेतों पर गए युवक की गोली मारकर हत्या

खेतों पर गए युवक की गोली मारकर हत्या

थाना क्षेत्र के ग्राम ओय में खेतों पर गए 36 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गंभीरावस्था में परिजन उसे फिरोजाबाद ले गए। लेकिन रास्ते में ही...

खेतों पर गए युवक की गोली मारकर हत्या
हिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीFri, 09 Jul 2021 04:03 AM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र के ग्राम ओय में खेतों पर गए 36 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गंभीरावस्था में परिजन उसे फिरोजाबाद ले गए। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। गांव के ही चार नामजदों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है।

गुरुवार को थाने पहुंचे उपेंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि वह अपने भाई भूपेंद्र यादव और गांव के ही मुनेश पुत्र जगवीर के साथ खेतों पर गया था। तभी वहां पहले से मौजूद गांव के मनीष यादव, मानवेंद्र पुत्रगण अविनाश, राजकुमार, अशोक उर्फ रिंकू यादव पुत्रगण जयदयाल ने पहले गाली गलौज की और फिर फायरिंग कर दी। जिससे उसका भाई भूपेंद्र गोली लगने से घायल हो गया। उपचार के लिए फिरोजाबाद ले जाते समय उसकी मौत हो गई। उपेंद्र का आरोप है कि कुछ दिन पहले मृतक का नामजदों से शराब पीने को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में उसकी गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस ने घटना की तहरीर पर उपरोक्त चारों नामजदों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

सीओ ने गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई

घिरोर। घटना की जानकारी पाकर पहुंचे सीओ यदुनाथ सिंह, थाना प्रभारी पहलवान सिंह ने घटनास्थल का परीक्षण किया और परिजनों से घटना की जानकारी जुटाई। सीओ ने बताया कि हत्यारोपी घर से फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी होगी और जेल भेजा जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें