Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsShivpal Yadav Questions Yogi Government s Integrity Promises Sapa Victory in 2027
योगी सरकार ने शंकराचार्य और गंगा का अपमान किया

योगी सरकार ने शंकराचार्य और गंगा का अपमान किया

संक्षेप:

Mainpuri News - करहल। कस्बा करहल पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने योगी सरकार पर सवाल उठाए।

Jan 25, 2026 05:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share Share
Follow Us on

कस्बा करहल पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने योगी सरकार पर सवाल उठाए। कहा कि सनातन धर्म का ढिढ़ोंरा पीटने वाली योगी सरकार ने एक शंकराचार्य को प्रयागराज में गंगा स्नान नहीं करने दिया गया। शंकराचार्य का अपमान तो किया ही, गंगा का भी अपमान किया गया। भाजपा के लोग झूठे हैं और भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। 2027 में सपा की सरकार बनेगी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे, जनता ने यह तय कर लिया है। सपा की सरकार बनने से अब कोई नहीं रोक सकेगा। शिवपाल ने पूर्व मंत्री सुभाष चंद्र यादव के आवास पर कहा कि सपा का कार्यकर्ता मेहनत करे और जिन लोगों के नाम वोटर लिस्ट में नहीं है या फिर जो युवा वोटर हैं, उनके नाम वोटर लिस्ट में दर्ज कराने में सहयोग करें ताकि वोटर लिस्ट अपडेट हो जाए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में अभी देर है, सरकार ने भी घोषणा नहीं की है। सपा पंचायत चुनाव लड़ेगी या नहीं, पार्टी का सिंबल दिया जाएगा या नहीं, इसका फैसला अगले कुछ दिनों में होगा। प्रधानी के चुनाव में तो समाजवादी लोग ही जीतते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र में चुनाव समय पर होना चाहिए लेकिन भाजपा के लोग लोकतंत्र और संविधान को मानते नहीं है। उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार के कार्यों को बंद कर दिया गया। भाजपा सरकार से सभी परेशान हैं।