भीषण गर्मी में बीमार पड़ रहे बच्चे, डायरिया से बच्चे ने तोड़ा दम

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share

Mainpuri News - मैनपुरी/एलाऊ। बीते कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी बच्चों पर भारी पड़ रही है।

भीषण गर्मी में बीमार पड़ रहे बच्चे, डायरिया से बच्चे ने तोड़ा दम

बीते कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी बच्चों पर भारी पड़ रही है। उल्टी, दस्त और पेटदर्द से पीड़ित होकर बच्चे अस्पताल पहुंच रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल खुला तो मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह 8 बजे से ही पंजीकरण काउंटर पर लाइनें लग गईं। नौ बजे चिकित्सक कक्षों में उपचार के लिए मरीजों, तीमारदारों की भीड़ थी। उधर डायरिया से पीडित एके बच्चे तथा दो और लोगों ने अन्य बीमारियों से पीड़ित होकर दम तोड़ दिया। एलाऊ क्षेत्र के गांव रोहिल्ला (अघार) निवासी तुलाराम के सात वर्षीय पुत्र आर्यन को बीते चार-पांच दिन से उल्टी दस्त हो रहे थे।

परिजन उसका उपचार निजी चिकित्सक से करा रहे थे। रविवार को उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन सुबह आर्यन को लेकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे। जहां दो घंटे चले उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन आर्यन को सैफई ले जा रहे थे तभी रास्ते में आर्यन ने दम तोड़ दिया। आर्यन की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों का आरोप है कि आर्यन को उचित चिकित्सा सुविधा न मिल पाने से उसकी मौत हो गई। उधर सोमवार को जिला अस्पताल में 900 से अधिक मरीजों ने पंजीकरण कराकर उपचार लिया। जिसमें सौ से अधिक बच्चे उपचार लेने पहुंचे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।