
सर्दी के तेवर बढ़े तो बढ़ गई इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की बिक्री
Mainpuri News - मैनपुरी। कड़ाके की सर्दी जोर पकड़ने लगी है। सुबह के समय हल्की धुंध के साथ सर्द हवाएं चलने से मोर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोगों की संख्या कम होने लगी है।
कड़ाके की सर्दी जोर पकड़ने लगी है। सुबह के समय हल्की धुंध के साथ सर्द हवाएं चलने से मोर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोगों की संख्या कम होने लगी है। आवश्यक कार्यों के लिए बाहर जाने वाले लोग भी सुबह की धूप निकलने का इंतजार करने लगे हैं। ये मौसम खेती किसानी के लिए बेहद फायदेमंद है। बिजली बाजार में भी इसका असर फायदे के रूप में देखा जाने लगा है। रूम हीटर, वाटर हीटर, गीजर जैसे बिजली और गैस से चलने वाले उपकरणों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में इन वस्तुओं का स्टॉक शुरू हो गया है।
इस बार सर्दी के तेवर देरी से तेज हुए हैं। दिसंबर का पहला सप्ताह बीत गया है। सर्दी की शुरुआत अब हो रही है। पहले के वर्षों में 15 नवंबर के बाद ही सर्दी और कोहरा शुरू हो जाता था। फसल का चक्र भी 15 दिन आगे बढ़ गया है ऐसा लोग कह रहे हैं। 15 से 20 सितंबर के बीच अगैती आलू की बुवाई शुरू हो जाती थी। 30 नवंबर तक अगैती आलू की खोदाई भी किसान कर लेते थे और इन खेतों में गेहूं की बुवाई भी 15 दिसंबर तक पूरी कर ली जाती थी7 लेकिन इस बार कच्चे आलू का सीजन दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू हुआ है। सरसों, लहसुन जैसी फसलों की बुवाई भी लेट हुई है। गेहूं की बुवाई चल रही है। सर्दी के तेवर जोर तो पकड़ रहे हैं लेकिन गलन भरी सर्दी का अभी लोगों को इंतजार करना पड़ेगा, ऐसा मौसम विभाग का का कहना है। 10 दिसंबर तक जिले का मौसम सामान्य रहेगा हालांकि सुबह और शाम कड़ाके की सर्दी का सामना आज से लगातार करना पड़ेगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




