Serious Accident on Beaver Highway Tire Burst Injures Four बाइक का टायर फटने से चार घायल, रेफर, Mainpuri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsSerious Accident on Beaver Highway Tire Burst Injures Four

बाइक का टायर फटने से चार घायल, रेफर

Mainpuri News - मैनपुरी। बेवर हाइवे पर बाइक का टायर फटने से तीन युवती सहित एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीSun, 5 Oct 2025 07:57 PM
share Share
Follow Us on
बाइक का टायर फटने से चार घायल, रेफर

बेवर हाइवे पर बाइक का टायर फटने से तीन युवती सहित एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर सभी घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। फर्रुखाबाद के थाना कमालगंज के ग्राम तुंडवा निवासी मोतीलाल पुत्र रूपलाल अपनी भतीजी आरती, अंजू पुत्री कृष्णपाल व प्यारी पत्नी हिमांशू को लेकर बाइक से भोगांव आ रहा था। दोपहर 12 बजे बेवर हाइवे पर आने के बाद अचानक बाइक का अगला टायर फट गया। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे बाइक पर सवार चारों घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। एंबुलेंस द्वारा सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चारों को सैफई रेफर कर दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।