संवेदना फाउंडेशन को मिलेगा नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड

Mar 02, 2026 05:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share Share
Follow Us on

Mainpuri News - मैनपुरी। जनपद के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के लिए एक अत्यंत गौरवपूर्ण खबर सामने आई है। सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट और उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिष्ठित

संवेदना फाउंडेशन को मिलेगा नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड

जनपद के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के लिए एक अत्यंत गौरवपूर्ण खबर सामने आई है। सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट और उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिष्ठित संस्था संवेदना फाउंडेशन ऑफ इंडिया को वर्ष 2026 के लिए राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। संस्था को सर्वश्रेष्ठ एनजीओ सम्मान पुरस्कार 2026 के अंतर्गत देश के शीर्ष सौ उत्कृष्ट एनजीओ की सूची में शामिल किया गया है। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष इं. धर्मवीर सिंह राही को आगामी 25 मार्च को इंदौर (मध्य प्रदेश) में आयोजित होने वाले भव्य इंपेक्ट इंडिया समिट 2026 के मंच से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें नेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड : हाइएस्ट रैंक्ड एनजीओ ऑफ द ईयर 2026 की प्रतिष्ठित उपाधि प्रदान की जाएगी।

आयोजन समिति द्वारा जारी पत्र के अनुसार, यह सम्मान संस्था के कुशल नेतृत्व, पारदर्शी कार्यशैली और जमीनी स्तर पर लाए गए सकारात्मक सामाजिक परिवर्तनों के लिए दिया जा रहा है। संवेदना फाउंडेशन ने सेवा, महिला व युवा सशक्तिकरण और सतत विकास के क्षेत्र में नवाचारपूर्ण पहल करते हुए राष्ट्रीय मानचित्र पर अपनी अलग पहचान बनाई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।