ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरीसड़क पर अजगर को देख ग्रामीणों में मचा हड़कंप

सड़क पर अजगर को देख ग्रामीणों में मचा हड़कंप

क्षेत्र के ग्राम ढकरोई में शुक्रवार को एक अजगर सांप सड़क पर दिखाई दिया तो ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। गांववालों ने अजगर निकलने की जानकारी रामनगर चौकी...

सड़क पर अजगर को देख ग्रामीणों में मचा हड़कंप
हिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीSat, 22 Jan 2022 06:30 PM
ऐप पर पढ़ें

क्षेत्र के ग्राम ढकरोई में शुक्रवार को एक अजगर सांप सड़क पर दिखाई दिया तो ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। गांववालों ने अजगर निकलने की जानकारी रामनगर चौकी पुलिस व वन विभाग को दी। जानकारी पाकर वन विभाग की टीम पुलिस के साथ गांव पहुंची। जहां उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद 5 फुट लंबे व 15 किलोग्राम वजनी अजगर को ग्रामीण सुरेंद्र सिंह, सर्वेंद्र सिंह, बाबूसिंह, राजू, बल्लू, अजय, सोनू, बबलू, अमन, रामखिलाड़ी, आलोक, देवेंद्र की मदद से पकड़ लिया। अजगर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें