ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरीडग्गेमार, ओवरलोड वाहनों पर कसा शिकंजा, 48 वाहन सीज

डग्गेमार, ओवरलोड वाहनों पर कसा शिकंजा, 48 वाहन सीज

जनपद में डग्गेमार और ओवरलोड वाहनों पर परिवहन विभाग ने शिकंजा कस दिया है। गुरुवार को एआरटीओ मैनपुरी ने जनपद में बड़ी कार्रवाई की। 48 वाहनों को डग्गेमारी और ओवरलोड करते हुए पकड़ा गया। पांच ट्रैक्टर भी...

डग्गेमार, ओवरलोड वाहनों पर कसा शिकंजा, 48 वाहन सीज
हिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीThu, 20 Sep 2018 11:39 PM
ऐप पर पढ़ें

जनपद में डग्गेमार और ओवरलोड वाहनों पर परिवहन विभाग ने शिकंजा कस दिया है। गुरुवार को एआरटीओ मैनपुरी ने जनपद में बड़ी कार्रवाई की। 48 वाहनों को डग्गेमारी और ओवरलोड करते हुए पकड़ा गया। पांच ट्रैक्टर भी सीज किए गए। इन वाहनों पर तीन लाख रुपये से अधिक का जुर्माना भी लगाया है। एक साथ हुई इस बड़ी कार्रवाई को लेकर वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है।

गुरुवार को एआरटीओ राजेश कुमार कर्दम ने जनपद के विभिन्न मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान अपंजीकृत ट्रैक्टर, ओवरलोड ट्रक, डग्गेमार बसें पकड़ी गईं। 48 वाहनों पर कार्रवाई की गई। मैनपुरी से होकर जा रही डबल डेकर बस को सीज कर दिया गया। ओवर लोडिंग में पकड़े गए ट्रकों को थाने ले जाकर बंद कराया गया। कोतवाली मैनपुरी क्षेत्र में तीन ट्रैक्टर ईंटे ले जाते हुए पकड़े गए। मैनपुरी, किशनी, करहल, कुरावली मार्ग पर हुई इस चेकिंग से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। एक बाइक भी बिना पंजीकरण के पकड़ी गई। उसे भी सीज कर दिया गया। आरटीओ ने बताया कि ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। ट्रैक्टरों, ट्रकों में ओवरलोडिंग नहीं होने दी जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें