Mainpuri News: पैसे दोगुने करने के नाम पर 19.70 लाख रुपयों की ठगी
Mainpuri News: किशनी। भीख मांगकर और मेहनत-मजदूरी कर गुजर-बसर करने वाले खानाबदोश, सपेरे और जोगी समुदाय के करीब दो दर्जन परिवारों के साथ 19.70 लाख रुपये की ठगी का मामल

Mainpuri News: भीख मांगकर और मेहनत-मजदूरी कर गुजर-बसर करने वाले खानाबदोश, सपेरे और जोगी समुदाय के करीब दो दर्जन परिवारों के साथ 19.70 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने आईसीएल म्युचुअल बेनिफिट्स कॉरपोरेशन लिमिटेड के एजेंटों पर पैसे दोगुने करने का झांसा देकर उनकी जिंदगी भर की कमाई हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़ितों ने किशनी थाना पुलिस को सामूहिक तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अपनी डूबी हुई रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है। थाने में दी गई तहरीर के अनुसार, वर्ष 2018 में दुम्हार गांव में आरोपी प्रदीप उर्फ शैलेंद्र शर्मा और उसके भाई संजय शर्मा पुत्रगण लालाराम शर्मा ने कंपनी की विभिन्न निवेश योजनाओं का बढ़-चढ़कर प्रचार किया था।
आरोप है कि दोनों भाइयों ने इन गरीब परिवारों को एफडी और आरडी योजनाओं में पैसा जमा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने भरोसा दिलाया था कि पांच वर्ष में उनकी रकम दोगुनी हो जाएगी। पीड़ितों का कहना है कि निवेश की अवधि पूरी हुए करीब तीन वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन उन्हें आज तक एक भी रुपया नहीं मिला। जब उन्होंने अपने हक के पैसे मांगे, तो आरोपियों ने उन्हें गाली-गलौज कर और धमकी देकर भगा दिया। तहरीर में यह भी आरोप है कि संजय शर्मा खुद को लखनऊ में वकील बताकर धौंस जमाता है और कहता है कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। पीड़ितों के मुताबिक, उनकी आरडी में 8.30 लाख रुपये और एफडी में 11.40 लाख रुपये सहित कुल 19.70 लाख रुपये फंसे हुए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


