ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरीबोले शिवपाल, बहुत जल्द करेंगे बड़ा धमाका, कीजिए इंतजार

बोले शिवपाल, बहुत जल्द करेंगे बड़ा धमाका, कीजिए इंतजार

रविवार को मैनपुरी आए प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनीति के चतुर खिलाड़ी की भूमिका में दिखे। उन्होंने बड़ा धमाका करने की बात कही और इंतजार करने के लिए...

बोले शिवपाल, बहुत जल्द करेंगे बड़ा धमाका, कीजिए इंतजार
हिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीMon, 02 Aug 2021 04:02 AM
ऐप पर पढ़ें

रविवार को मैनपुरी आए प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनीति के चतुर खिलाड़ी की भूमिका में दिखे। उन्होंने बड़ा धमाका करने की बात कही और इंतजार करने के लिए कहा। बातों ही बातों में उन्होंने कह दिया कि जहां प्रसपा होगी, उसी गठबंधन की सरकार बनेगी। प्रसपा चाहती है कि किसी बड़े राजनीतिक दल के साथ गठबंधन का चुनाव लड़ा जाए। लेकिन यह गठबंधन किस दल के साथ होगा, इस सवाल को उन्होंने टाल दिया। सपा के साथ गठबंधन के सवाल पर भी उन्होंने जबाव नहीं दिया। शिवपाल ने साफ कर दिया कि वह बहुत पहले से समान विचारधारा वालों को एकजुट करने में लगे हुए हैं। बहुत जल्द उनकी मेहनत सफल होगी।

नगर के आगरा रोड पर एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने आए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि इटावा सदर और भरथना सीट पर पार्टी के प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। समान विचाराधारा वाली पार्टियों के साथ प्रसपा चुनाव लड़ने जा रही है। मैनपुरी में अभी प्रसपा पार्टी प्रत्याशी घोषित करने के लिए इंतजार करेगी। अभी समान विचाराधारा वाली पार्टियों को एक करने की कोशिश की जा रही है। भाजपा को हराने के लिए हम कामयाब होंगे। इसलिए पहले से ही वह कह रहे हैं कि सभी समान विचारधारा वाली पार्टियां एक हो जाएं। उन्होंने मैनपुरी या करहल विधानसभा से चुनाव लड़ने की अटकलों पर कहा कि अभी ऐसा कुछ नहीं है। सपा से गठबंधन पर उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि किसी बड़ी पार्टी से उनका गठबंधन हो जाए। यह गठबंधन किस पार्टी पर होगा इस सवाल को उन्होंने टाल दिया और कहा कि यह समय बताएगा कि गठबंधन किस पार्टी से होगा। वह समाजवादी हैं और सभी को साथ लेकर चलेंगे।

ब्राह्मणों के सवाल पर असहज दिखे शिवपाल

मैनपुरी। ब्राह्मणों को लुभाने के सवाल पर कहा कि जो लोग ऐसे प्रयास कर रहे हैं वही बताएं कि आखिर वह ऐसा क्यों कर रहे हैं। बसपा और भाजपा एक-दूसरे के साथ मिलकर सरकार बना चुके हैं। भाजपा ने ही महंगाई बढ़ाई, जनता परेशान है। अपराध बढ़े हैं, भ्रष्टाचार बढ़ा है, सारे वायदे खोखले निकले हैं। उत्तर प्रदेश और देश को बर्बाद कर दिया गया। संविधान को भाजपा के लोग नहीं मान रहे हैं। इस सरकार में मीडिया के लोग भी परेशान हैं। पिछले दो साल से कोरोना जब से आया है, वकील भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। दूसरी तरफ सरकार वोट के लिए खैरात बांट रही है। दवाई, पेट्रोल लगातार महंगी हो रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें