
शास्त्र के साथ शस्त्र की भी शिक्षा लें हिंदू
Mainpuri News - बेवर में नेहरू हॉल में आरएसएस की शताब्दी पर विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गाय, गौरी और गंगा के महत्व पर चर्चा हुई। युवाओं को समाज सेवा के लिए प्रेरित किया गया और लव जिहाद के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई। इस अवसर पर कई प्रमुख नेता और वक्ता उपस्थित थे।
बेवर। कस्बा के नेहरू हॉल में आरएसएस की शताब्दी पर विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी संगठन की वक्ता राधारानी ने हिंदू समाज में गाय, गौरी व गंगा के महत्व पर प्रकाश डाला। विदुर आश्रम के महंत कुमारानंद ने युवाओं को समाज के लिए कार्य करने को प्रेरित किया। कथावाचक केशवम अवस्थी ने भारत को बांग्लादेश बनने से रोकने की अपील की। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय संगठन मंत्री राजेश कुमार ने सम्मेलन में आए हिंदुओं का स्वागत किया और हिंदू समाज की एकता को जरूरी बताया। कहा कि युवतियों को लव जिहाद से सतर्क रहने की जरूरत है।
शिव शक्ति अखाड़ा कानपुर के महंत मधुराम शरण शिवाजी ने शास्त्र के साथ शस्त्र की भी शिक्षा लेने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभाष बाबू गुप्ता व संचालन सुजीत सिंह चौहान ने किया। इस मौके पर विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, संघ चालक वीरेंद्र सिंह चौहान, चेयरमैन सरितकांत भाटिया, धीरेंद्र सिंह, शिवराज सिंह बैस, विजय सिंह, देवकीनंदन दीक्षित, कमल प्रताप भदौरिया, ज्ञानेंद्र चौहान, भल्लू चौहान, शिवम गुप्ता, सुमित सिकरवार, श्यामलाल शर्मा, रामनिवास शुक्ला, आदर्श सिंह, आकाश प्रताप सिंह चौहान, अरविंद तोमर, मनोज गुप्ता, ओमेंद्र सिंह, भानु प्रकाश तिवारी, सुरेश चंद्र त्रिपाठी, अशोक गुप्ता, सुनील गुप्ता, अभिषेक सिंह, राजू गुप्ता, अमन अंकित सत्यम शरद प्रशांत मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




