ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरीचुनाव में पिछड़ा वर्ग की भूमिका महत्वपूर्ण-हरनाथ सिंह

चुनाव में पिछड़ा वर्ग की भूमिका महत्वपूर्ण-हरनाथ सिंह

लोकसभा चुनाव में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता पदाधिकारी बूथों पर जाकर समितियां बनाएं और सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का घर घर प्रचार-प्रसार करें। ये विचार...

चुनाव में पिछड़ा वर्ग की भूमिका महत्वपूर्ण-हरनाथ सिंह
हिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीFri, 18 Jan 2019 11:23 PM
ऐप पर पढ़ें

लोकसभा चुनाव में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता पदाधिकारी बूथों पर जाकर समितियां बनाएं और सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का घर घर प्रचार-प्रसार करें। ये विचार शुक्रवार को कुरावली रोड स्थित शिव पैलेस में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रबुद्धजन सम्मेलन में राज्यसभा सांसद व जिला प्रभारी हरनाथ सिंह यादव ने व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि लोकसभा का चुनाव महत्वपूर्ण है। पिछड़ा वर्ग इस चुनाव में अहम भूमिका निभाए। पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष रामकैलाश यादव ने कहा कि भाजपा देश व विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। जिसके 11 करोड़ से अधिक सदस्य हैं। यह पार्टी सभी का साथ और सभी का विकास का कार्य करती है। लोकसभा का चुनाव पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ता जिम्मेदारी के साथ लड़ेंगे और केंद्र में भाजपा की दोबारा सरकार बनाएंगे। सम्मेलन में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद

प्रेमसिंह शाक्य, ममता राजपूत, चेयरमैन संगीता वर्मा, ब्लॉक प्रमुख ऊषा यादव, प्रदीप चौहान राज, सत्यपाल सिंह यादव, प्रदीप चौहान, धमेंद्र वर्मा, विमला राजपूत, शिखर मोहन राजपूत, नारम सिंह, अरविंद राजपूत, गौतम चौहान, सुरेंद्र देव प्रधान, अमित यादव, गौरव शाक्य, अजीत सक्सेना आदि लोग मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें