दुल्हन सजाने के लिए अब चुकानी होगी 20 प्रतिशत अधिक कीमत

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share

Mainpuri News - मैनपुरी। डीजल पेट्रोल की कीमतें क्या बढ़ीं लोगों के सामने मुश्किलें खड़ी हो गईं। जरूरत से जुड़ी विभिन्न वस्तुएं महंगाई का शिकार हो रही हैं।

दुल्हन सजाने के लिए अब चुकानी होगी 20 प्रतिशत अधिक कीमत

डीजल पेट्रोल की कीमतें क्या बढ़ीं लोगों के सामने मुश्किलें खड़ी हो गईं। जरूरत से जुड़ी विभिन्न वस्तुएं महंगाई का शिकार हो रही हैं। सौंदर्य प्रसाधन से जुड़े उत्पादों की दरों को भी बढ़ाया जा रहा है। दुल्हनों को सजाने के लिए अधिक जेब ढीली करनी होगी। आने वाले दिनों में सहालग शुरू होगा उस सहालग के दौर में ब्यूटी पार्लरों के पैकेज पर भी 20 से 25 प्रतिशत बढ़ोत्तरी करने की तैयारी शुरू हो गई है। पार्लर संचालकों ने सजाने, संवारने की दरों के रेट चार्ट बढ़ोत्तरी के संशोधन शुरू कर दिए हैं। पार्लर चलाने वाली आशा शाक्य का कहना है कि उनके सामने अधिक कीमत लेना मजबूरी है।

डीजल पेट्रोल के अलावा सौंदर्य प्रसाधन में इस्तेमाल होने वाली वस्तुएं भी महंगी हो गई हैं जिसके चलते सौंदर्य प्रसाधन का बाजार महंगाई का शिकार हो गया है। 20 प्रतिशत से अधिक कीमतों पर उत्पादन मिल रहे हैं। महिलाओं को सजान से जुड़ी ब्रांडेड क्रीमों के अलावा फेशियल, लिपिस्टिक जैसी जरूरत की वस्तुओं की कीमतें बढ़ने से दुल्हनों को सजाने के लिए अधिक कीमत वसूलने का प्लान शुरू हो गया है। पार्लर संचालक अमिता गुप्ता बताती हैं कि आमतौर पर सामान्य सजावट कराने वाली दुल्हनों से पांच से 10 हजार रुपये लिए जाते हैं। इसमें तीन बार फेशियल, हाथ पैरों के बैक्स किए जाते हैं। इसके अलावा ज्वेलरी और मेकअप का खर्च भी होता है। महंगाई सौंदर्य प्रसाधन की वस्तुओं पर आने से ये सारी चीजें महंगी हो रही हैं।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।