
कानों को रखें साफ, इस मौसम में हो सकती है ओटोमाइकोसिस
Mainpuri News - मैनपुरी। अगर आपको कान में दर्द है या फिर सुनने में कमी, स्राव, चेहरे के पीछे दर्द, सूजन या लालिमा जैसे लक्षण दिखें तो जिला अस्पताल पहुंचने में देर न करें।
अगर आपको कान में दर्द है या फिर सुनने में कमी, स्राव, चेहरे के पीछे दर्द, सूजन या लालिमा जैसे लक्षण दिखें तो जिला अस्पताल पहुंचने में देर न करें। इन दिनों कान कान की फंगल बीमारी के मरीज बढ़े हैं। रोजाना सौ से 150 मरीज उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। लोग कानों में दर्द, खुजली आदि की बीमारी बताते हैं। जिन्हें उपचार के साथ-साथ इस मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। जिला अस्पताल में ईएनटी सर्जन डा. शंभू सिंह के कक्ष में अस्पताल खुलते ही मरीजों की भीड़ लग जाती है। रोजाना 800 से एक हजार पहुंचने वाले मरीजों में 100 से 150 मरीज कान की बीमारी लेकर पहुंचते हैं।

ईएनटी सर्जन डॉ शंभू सिंह ने बताया कि इन दिनों मौसम में नमी है। नमी के चलते कानों में फंगल बीमारी अधिक हो रही है, इसे ओटोमाइकोसिस बीमारी भी कहते हैं। लोग खुजली, कम सुनाई देने, कान में दर्द की मर्ज लेकर आते हैं। जिन्हें उपचार के साथ-साथ बीमारियों से बचने के उपाय भी बताए जा रहे हैं। डा. शंभू सिंह का कहना है कि कान के संक्रमण से सुनने की क्षमता में कमी तक हो सकती हैं। इनसे बचने के लिए कान की स्वच्छता, तेज आवाज़ से बचाव, कानों को सूखा रखना और धूम्रपान से दूरी बनाए रखना ज़रूरी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


