जमीन पर कब्जा रोकने पर की फायरिंग

हिन्दुस्तान, मैनपुरी
Follow us on Google News
share

मैनपुरी। थाना क्षेत्र के ग्राम महादेवा में जमीन पर कब्जा रोकने पर दबंग ने रिटायर्ड पुलिसकर्मी पर फायरिंग कर दी।

जमीन पर कब्जा रोकने पर की फायरिंग

थाना क्षेत्र के ग्राम महादेवा में जमीन पर कब्जा रोकने पर दबंग ने रिटायर्ड पुलिसकर्मी पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में वह बाल-बाल बच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित ने डीएम व एसपी से शिकायत कर न्याया की गुहार लगाई। गुरुवार को ग्राम महादेवा निवासी रिटायर्ड पुलिसकर्मी रामनरेश ने एसपी व डीएम को शिकायती पत्र दिया। बताया कि गांव निवासी दबंग बीते बुधवार को उसकी भूमि पर पहुंचे और अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास करने लगे। जब उसने विरोध किया तो उक्त दबंगों ने फायरिंग कर दी, जिससे वह बाल-बाल बच गया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिससे गांव में तनाव का माहौल है और लोग भयभीत है। घटना की शिकायत करने व थाना गया तो पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने एसपी से दबंगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।